फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gomti's lateness continues, came six and a quarter hours late

Etawah News: गोमती की लेटलतीफी जारी, पौने छह घंटे विलंब से आई

Sun, 10 Sep 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 10 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Gomti's lateness continues, came six and a quarter hours late
इटावा। देरी से आने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार चार दिन से दोनों ओर की गोमती एक्सप्रेस देरी से चल रही है। इसमें रविवार को कई और ट्रेनें जुड़ गईं हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह रेलवे अधिकारी कई स्थानों पर ट्रैक पर होने वाले कार्य को बता रहे हैं। इस वजह से ट्रेनें विलंब से चल रहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ से आने वाली 12419 अप गोमती एक्सप्रेस पौने छह घंटे की देरी से इटावा आई। ट्रेन के आने का निर्धारित समय 9:33 बजे है जो शाम 3:14 बजे इटावा आई। दो दिन से गोमती एक्सप्रेस नई दिल्ली की बजाय निजामुद्दीन स्टेशन तक जा रही है। इटावा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। सुबह कानपुर से दिल्ली 7:13 बजे जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के बाद गोमती एक्सप्रेस ही दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए पहली और सुगम ट्रेन है, लेकिन चार दिन से देरी से आने की वजह से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

यही नहीं दिल्ली से आने वाली ट्रेन भी काफी देरी से आ रही है। अप साइड की फरक्का एक्सप्रेस 7:15 मिनट, मगध एक्सप्रेस 1:20 मिनट, कैफियत एक्सप्रेस 3:50 मिनट, पटना- कोटा एक्सप्रेस 6:22 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस 6:30 मिनट, वैशाली एक्सप्रेस 2:53 मिनट, प्रयागराज- बीकानेर एक्सप्रेस 1:10 मिनट देरी से आई। जबकि बीकानेर-हावड़ा डायवर्ट रही। इसके अलावा दोनों ओर की आम्रपाली एक्सप्रेस कैंसिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed