{"_id":"61954a4f4507b75d813ecefa","slug":"goldan-card-etawah-news-knp6645971130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 22 फीसदी गोल्डन कार्ड बनने पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ 22 फीसदी गोल्डन कार्ड बनने पर डीएम नाराज
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक करतीं डीएम श्रुति सिंह
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट़ावा। विकास भवन में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिले में गोल्डन कार्ड बनाए जाने की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। आयुष्मान योजना की समीक्षा में पाया कि अभी तक सिर्फ 22 प्रतिशत लाभार्थियों के ही गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सरसई नावर, ताखा और चकरनगर में भी टीकाकरण का काम लक्ष्य के अनुरूप नहीं मिला। सरसई नावर में टीकाकरण की प्रगति खराब मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है लेकिन डाटा एंट्री में इंटरनेट की समस्या आ रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य कंट्रोल रूम से कराया जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। खाद्यान्न वितरण योजना में आधार सीडिंग की गति भी धीमी है इसमें भी तेजी लाए जाने पर जोर दिया।
बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि मनरेगा की गति धीमी है । मनरेगा में कम मानव दिवसों का सृजन हुआ है इसे बढ़ाया जाए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि बिल वसूली के काम में तेजी लाई जाए। यह भी कहा कि राशन की जो दुकान रिक्त है उसके स्थान पर दुकान की जाए। इसका प्रस्ताव शीघ्र कराया जाए।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, जिला विकास अधिकारी दीनदयाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उमानाथ, डीसी मनरेगा शौकत अली, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।