फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Going Krhl congressman arrested

करहल जा रहे कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 19 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Going Krhl congressman arrested

करहल में 9 अक्तूबर को हुए बवाल की जांच करने जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्षों समेत पार्टी के 50 नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वहां पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।  कांग्रेस नेताओं को मीठेपुर पुलिस चौकी लाया गया, जहां शाम को सभी को निजी मुचलके पर रिहा किया गया।

विज्ञापन


कांग्रेसी नेताओं के करहल पहुंचने की सूचना पर सोमवार सुबह से ही मैनपुरी बार्डर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। मैनपुरी के एडीएम सूर्यमणि, एसएपी एसएन सिंह, एसडीएम करहल विजय प्रताप सिंह यादव,  सीओ शिष्य पाल सिंह फोर्स के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


करीब एक दर्जन गाड़ियों से कांग्रेसी नेताओं का काफिला सैफई होते हुए वहां से चार किलोमीटर दूर जैसे ही दुबीला पहुंचा, काफिले को आगे बढ़ने से प्रशासन ने सख्ती से रोक दिया। इस पर काफी हंगामा हुआ, कांग्रेसियों के वहां जाने की जिद पर प्रशासन ने सभी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सभी को जसवंतनगर लाया गया। इसके बाद करहल थाने की मीठेपुर चौकी लाया गया। दोपहर 12 बजे गिरफ्तार कांग्रेसियों को उपजिलाधिकारी करहल ने निजी मुचलके पर रिहा किया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल मन्नान और सूरज सिंह यादव ने दुबिला पर मैनपुरी पुलिस द्वारा की गयी गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक ठहराया।


उन्होंने करहल कांड में जलाई गई दुकानों के मालिकों और कांड के शिकार लोगों को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा देने की उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की। उन्होंने गो हत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। करहल कांड में गिरफ्तार निर्दोषों को तुरंत रिहा करने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed