फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Go to school sitting on father's shoulders

पिता के कंधों पर बैठकर जाते हैं स्कूल

Mon, 23 Dec 2019 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Go to school sitting on father's shoulders
फोटो संख्या 02- जसवंतनगर के नगला ग्राम नरिया में सड़क पर गंदगी - फोटो : ETAWHA
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगूपुर गोपालपुर के मजरा नगला सबी में गांव से सड़क तक का मार्ग दलदल में तब्दील हो रहा है। एक हजार की आबादी वाले गांव में 500 मीटर की दूरी को दलदल के कारण निकलना मुश्किल हो रहा है। रास्ते पर दलदल हो गया है। उसी दलदल में होकर बच्चे और बुजुर्ग मुश्किल से निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल जाने वाले बच्चे अभिभावकों के कंधे पर बैठकर स्कूल जा पाते हैं। गांव के विपिन कुमार, बंटू यादव, दुर्वेश कुमार, रामसुंदर ने बताया गांव से बाहर जाने के लिए सड़क है जो सालों से नहीं बनी है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की गई। अभी तक कोई कार्य नहीं करवाया गया है। हम सभी ग्रामीण लोग बड़ी मुसीबत के साथ यहां से गुजरते हैं। कभी कभार इसी दलदल में गिर भी जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे इस गांव में कोई भी रिश्तेदार अगर आता है तो अपना वाहन घर से दूर ही खड़ा करना पड़ता है। हम सभी ग्रामीणों की मांग यही है हमारे गांव की 500 मीटर की रास्ता बनवा दिया जाए, जिससे हम सभी को इस दलदल से मुक्ति मिले। ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने बताया इस रास्ते को बनवाने के लिए बहुत जल्द काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed