{"_id":"576988214f1c1bb50ab48775","slug":"give-attention-in-yoga-get-good-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग पर ध्यान, अच्छी सेहत का वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग पर ध्यान, अच्छी सेहत का वरदान
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
नारायण कालेज आफ साइंस एवं आट्ऱ्स में योग क्रियाओं का प्रशिक्षण देते योग शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र, नेहरू युवा महिला ग्रामीण विकास संस्थान मथुरा और पतंजलि चिकित्सा संस्थान ने नुमाइश पंडाल में लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। विद्यालयों में भी योग दिवस पर आयोजन किए गए। इसमें लोगाें को योग सिखाया गया। उन्हें निरोगी रहने के उपाय बताए गए।
विज्ञापन
नुमाइश पंडाल में आयोजित योग कार्यक्रम में शहर भर से लोग पहुंचे। आयोजन में जायंट्स इंटरनेशन, टीचर्स क्लब, बेसिक शिक्षक संघ, एनसीसी, स्वेता डेयरी, माउंट लिट्रेरा स्कूल, आर्टस आफ लिविंग, चित्रगुप्त कालेज, इस्लामिया कालेज, अखिल भारतीय गायत्री परिवार, सनातन राधाकृष्ण विद्या निकेतन सहित अन्य तमाम संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ 675 योग साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुष विभाग के सलाहकार केपी सिंह चौहान और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अशोक यादव डीडीओ अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर श्री चौहान ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य में योग की महती भूमिका है। अध्यक्षता करते हुए अशोक यादव ने कहा कि योग ही भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में योग साधकों ने लोगों को त्रिकोणासन, भद्रासन, शशकासन, भुजंगासन, मकरासन, सेतुबंध आसन, योग निंद्रा, क पालभाति, भ्रामरी, अनुलोम विलोम का अभ्यास कराया। शिवराज सिंह यादव ने बताया कि पतंजलि चिकित्सा संस्थान में संचालित योग कोर्सेस में प्रवेश शुल्क में योग साधकों को 5000 रुपये की विशेष छूट दी जाएगी। सीएमओ डा राजीव यादव, डा वीपी मिश्रा और नगेंद्र पाल सिंह ने काव्य पाठ के माध्यम से योग के बारे में बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की पुस्तिका संकलित योग का विमोचन कि ए जाने के साथ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक गोपाल भगत और आयोजक श्याम बाबू शुक्ला ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला क्षय रोग अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, युवा कल्याण अधिकारी आरपी यादव, अतिवीर सिंह यादव, डा उमेश यादव, पप्पू यादव, ललित सक्सेना, स्वेतकेतु यादव, मुकेश बाबू, ऊषा यादव, डा लक्ष्मीपति वर्मा, नगेंद्रपाल सिंह, दप नारायण शुक्ला, अनीस अहमद, अभिजीत यादव, पतंजलि चिकित्सालय विजय नगर के संचालक महेश तनेजा, दीप नारायण शुक्ला, अनीस अहमद खां, अभिजीत यादव, रामदास तिवारी, ऊषा अरविंद्र का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन