{"_id":"61a91234ae21ba230f6a9f55","slug":"girls-should-not-bear-harassment-take-help-of-law-etawah-news-knp6673510102","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं उत्पीड़न न सहें, कानून की मदद लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं उत्पीड़न न सहें, कानून की मदद लें
विज्ञापन
इटावा। छात्राओं को अब किसी प्रकार का उत्पीड़न सहने की जरूरत नहीं है। उन्हें इसका मुखर विरोध करना चाहिए। चुप न रहूंगी, अब न सहूंगी को आत्मसात कर आगे बढ़ें। पुलिस और कानून उनकी मदद के लिए हर वक्त तैयार है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ऊसराहार, ताखा में बालिकाओं और शिक्षिकाओं की उपस्थिति में जागरुकता कार्यक्रम में यह बात कही।
बताया कि इटावा में संतोषी माता मंदिर कचौरा रोड पर वन स्टाप सेंटर की स्थापना की गई है। यहां घरेलू हिंसा, एसिड अटैक पीड़ितों के लिए निशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने घरेलू हिंसा, भेदभाव, महिलाओं एवं लड़कियों का उत्पीड़न, मानव तस्करी, बाल विवाह तथा साइबर जैसे बिंदुओं पर जानकारी दी।
छात्राओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न का मुखर विरोध करने, प्रतिकार करने और बड़े अफसरों के संज्ञान में लाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने भी पारिवारिक, सामाजिक अनुभव साझा किए।