{"_id":"5f1ed8fd8ebc3e9fc31da133","slug":"girl-s-death-due-to-car-collision-three-injured-etawha-news-knp5734992196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ार की टक्कर से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, तीन अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ार की टक्कर से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, तीन अन्य घायल
विज्ञापन
फोटो संख्या 18, 19 घायल बृजेश व उसका पुत्र अंश
- फोटो : ETAWHA
कस्बा से परिवार के साथ जा रहे एक बाइक सवार को सैफई थाना क्षेत्र में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दंपति सहित चार लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया, जहां डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
नई बस्ती रेलमंडी जसवंतनगर निवासी बृजेश यादव पुत्र शिवराज सिंह अपनी पत्नी पूजा व दो बच्चों नैना और अंश के साथ सुसराल मनसीपुर गांव जा रहे थे।
रविवार की शाम सैफई मोड़ पर सामने से आ रही कार की टक्कर लगने से बाइक असंतुलित हो गई। इससे बृजेश, उसकी पत्नी पूजा और दोनों बच्चों को गंभीर चोट आईं।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची सैफई पुलिस ने घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डेढ़ साल की बेटी नैना की मृत्यु हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
बृजेश के पिता शिवराज सिंह यादव ने थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।