{"_id":"5ec034be8ebc3e90ae67bd4d","slug":"girl-returned-to-corona-positive-from-gujarat-etawha-news-knp5605075142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से लौटी युवती कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से लौटी युवती कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
फोटो संख्या 26 और 27: कोरोना पाजिटिव युवती मिलने के बाद नगला भाट में सीडीओ और एसडीएम डॉक्टरों व एंबुल
- फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर (इटावा)। श्रमिक स्पेशल ट्रेन में अहमदाबाद से लौटी जसवंतनगर के नगला भाट गांव की युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। सैफई पीजीआई से यह रिपोर्ट आते ही सीडीओ व एसडीएम के साथ डॉक्टरों व पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। युवती को जसवंतनगर के कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ लौटे परिवार के अन्य सदस्यों को भरथना के आईसोलेशन केंद्र भेज कर सैंपल लिए गए। गांव को सील कर सैनिटाइजेशन कराया गया।
इसी ट्रेन से लौटा महेवा ब्लॉक के संतोषपुर का अधेड़ भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है। सैफई चिकित्सा विवि में उसका इलाज जारी है। जिले में अभी तक चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें दो ठीक होकर घर जा चुके हैं। शुक्रवार और शनिवार को युवती समेत 166 लोगों की रिपेार्ट आई है। इनमें 165 निगेटिव हैं।
जसवंतनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जगसौरा के मजरा नगला भाट निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति अहमदाबाद में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। होली के बाद उसका पड़ोसी 19 वर्षीय बेटी के साथ अहमदाबाद घूमने गया। तभी कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन हो गया।
विज्ञापन
सोमवार 11 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से ये सभी वापस लौटे। कोरोना संदिग्ध जान युवती का सैंपल लिया गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकली। इसके बाद सीडीओ राजागणपति आर, सीएमओ डा. एनएस तोमर, एसडीएम ज्योत्सना, सीओ उत्तम सिंह और थाना प्रभारी अनिल सिंह व स्वास्थ्य टीम के साथ गांव पहुंचे। सीडीओ ने बताया कि उसे जसवंतनगर के कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुजरात से लौटे 11 अन्य लोगों को आईसोलेशन केंद्र में भर्ती कर सैंपल लिए गए हैं। सीओ ने बताया कि गांव को सील कर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। गांव के लोगों को बाहर आने और बाहर के लोगों को गांव आने पर रोक लगा दी गई है।
एसडीएम ने बताया कि गांव के सभी लोगों की थर्मन स्क्रीनिंग की जाएगी। गुजरात से आए लोगों का यात्रा इतिहास खंगाला जा रहा है, इन लोगों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैपल लिए जाएंगे। प्रधान रूवि मिश्रा ने बताया कि नगला भाट की आबादी करीब 850 है। गांव जाने के दो रास्ते हैं दोनों में बैरिकेडिंग लगवा दी गई है। उधर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ एसएस भदौरिया ने बताया जिला अस्पताल में कोरोना वार्ड के सभी 60 बेड भरे हुए हैं। शनिवार को 49 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेने के बाद उन्हें सैफई भेज दिया गया।