फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   gharauni at sarkari bhoomi

Etawah News: सरकारी जमीन की घरौनी बनाकर कर दिया घोटाला

Sun, 27 Nov 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
gharauni at sarkari bhoomi
इटावा/ताखा। ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए शुरू की गई स्वामित्व योजना के तहत की जा रही घरौनी में भी खेल हो गया। एक लेखपाल ने करीब साढ़े आठ सौ वर्ग फुट सरकारी जमीन को घरौनी में दर्शाकर किसान के नाम करा दिया। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम ने जांच बैठाई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से स्वामित्व योजना चलाई जा रही है। इसके तहत अब खतौनी के साथ ही लोगों को घरौनी देने की व्यवस्था की गई है। गांव भरतपुर खुर्द पंचायत के मौजा नग्ला लछी में ऊसराहार बिधूना मार्ग पर पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर तीन साल पहले करीब 30 प्लाट काटे गए थे। यह सभी प्लाट गरीब, असहायों को आवंटित होने थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद एक प्लाट पूर्व प्रधान की घरौनी में दर्ज कर दिया गया। करीब तीस लाख रुपये के इस प्लाट में लेखपाल का खेल पता चलने पर अधिकारियों में खलबली मच गई। एसडीएम ताखा ने जांच बैठा दी। एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कीमती सरकारी जमीन की घरौनी बनाई गई है। जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग में धांधली के चार मामलों में खानापूरी
ताखा। एक माह के अंदर बिजली विभाग में चार धांधली के मामले सामने आने के बावजूद अधिकारी जांच कराने के नाम पर खानापूरी कर रहे हैं। अभी तक एक भी मामले में जांच पूरी नहीं हो सकी है।
ब्लॉक क्षेत्र के नगरिया सरावा बिजली घर के रतहरी फीडर से औरेया जनपद के पुनावर गांव में लाइन खींचकर निजी नलकूप को आपूर्ति देने का मामला सामने आया था। किसान का कनेक्शन औरैया में था और बिजली इटावा से दी जा रही थी।
वहीं दूसरा मामला ताखा बिजली घर से जुड़ा है। जेई अपने भांजे के नाम पर फर्जी तरीके से लाइनमैन की सैलरी ले रहा था। विभाग ने जांच के आदेश दिए थे। वहीं सरकारी आवास में रहकर दो साल से होम अलाउंस लेने का मामला सामने आया था। इसमें एसडीएम के निर्देश पर तत्कालीन तहसीलदार ने जेई को नोटिस दिया था। विभागीय जांच के भी आदेश दिए थे। चौथा मामला एसडीओ के कार चालक को फर्जी तरीके से लाइनमैनी की सैलरी देने का था। इस मामले में अधिकारियों ने लाइनमैन को हटा दिया था, लेकिन जांच अभी उच्चाधिकारी दबाए बैठे हैं।

अधिशासी अभियंता राजीव कालरा ने बताया कि जांच पूरी करके अधिक्षण अभियंता को दे दी गई है। संबंधित जेई पर कार्रवाई की जाएगी। जबकि अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने बताया कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed