फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Get the ponds beautified and filled with water

Etawah News: तालाबों का सुंदरीकरण करा भरवाएं पानी

Mon, 29 May 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 29 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Get the ponds beautified and filled with water
डीएम ने मासिक बैठक में योजनाओं की जानी प्रगति, सुधार की दी हिदायत
विज्ञापन


गोआश्रय स्थल में सभी जानवरों की इयर टैगिंग जल्द पूरा कराने के निर्देश

फोटो 04:::प्रेरणा सभागार में बैठक लेते डीएम अवनीश राय। संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें डीएम ने सभी तालाबों का सुंदरीकरण कराकर पानी के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।



बैठक में डीएम अवनीश राय ने कहा कि सामुदायिक शौचालय की फोटोग्राफ सहित सूची एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ठेकेदारों से भूसा दान के लिए प्रेरित करें। बताया कि विगत वर्षों की तरह भूसा दान का लक्ष्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन


आईजीआरएस पर होने वाली शिकायतों को लेकर समस्त अधिकारियों को ग्राम चौपाल लगाकर सुनवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि जनपद की रैंकिंग खराब होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आयुष्मान भारत, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य जैसी अनेक योजनाओं पर अब तक हुए कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जिन योजनाओं की वजह से जनपद की रैकिंग खराब हो रही है उनमें अपने स्टाफ के साथ समीक्षा कर कार्यों का संपादन तत्परता के साथ ए ग्रेड में लाने का प्रयास किया जाएं। उन्होंने सीएमओ को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

आशा, एएनएम के माध्यम से शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये तथा विशेष अभियान चलाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई सहित समस्त सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।



विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विद्युत कनेक्शन एवं अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में किसानों को समय से क्लेम दिलाए जाने हेतु कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

सीवीओ को निर्देश दिए कि जितने भी गोआश्रय स्थल है उनमें सभी जानवरों की इयर टैगिंग करा ली जाए। साथ ही भूसा चारा पानी आदि की किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा पशुओं के लिए पानी, शेड आदि व्यवस्थित करा लिया जाए। निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने हेतु टीकाकरण आदि की व्यवस्था कराने को कहा।




बोले- एक भी पशु आवारा नहीं घूमना चाहिए। सभी को गो संरक्षण केंद्रों में संरक्षित किया जाए। छात्रवृति, कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सीडीओ प्रणिता ऐश्वर्या, एडीएम जयप्रकाश, डीडीओ दीनदयाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बीएस यादव, सीएमओ गीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed