फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   gareebon, kisaanon ke lie sangharsh karen sapa kaaryakarta

गरीबों, किसानों के लिए संघर्ष करें सपा कार्यकर्ता

Thu, 04 Nov 2021 08:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
gareebon, kisaanon ke lie sangharsh karen sapa kaaryakarta
इटावा के सैफई में कार्यकर्ताओं से मिलते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : ETAWAH
सैफई। समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को भी सुबह प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। सैफई स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ बेहद मुखर अखिलेश यादव हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। आज भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे गरीबों एवं किसानों के बीच जाएं और उनकी मदद करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा में गरीबों किसानों बेरोजगारों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। यादव ने करीब दो घंटे तक बारी-बारी से पार्टीजनों से मिलकर उनका हालचाल लिया। इसके बाद वे इटावा शहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी मुलायम सिंह यादव के सिविल लाइन स्थित आवास पर गए। यहां से वे अपने चाचा राजपाल सिंह यादव से मिले। चाचा राजपाल पिछले दिनों से बीमार हैं।
चचेरे भाई और जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव से उनका हालचाल लिया। इसके बाद दीपावली पर चाचा का आशीर्वाद लिया। इटावा आवास पर कुछ देर रुकने के बाद फिर वापस सैफई चले गए।

यादव मंगलवार की शाम लखनऊ से चल कर सड़क मार्ग से सैफई पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घर पर आए लोगों को दीपावली पर बधाई देकर उनसे मुलाकात की थी।
इस दौरान पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, मैनपुरी विधायक राजू यादव, शिवराम सिंह यादव, जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, कौशलेंद्र यादव ठेकेदार, सुखबीर सिंह यादव प्रधान, राजवीर सिंह यादव, संजू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed