फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gangster who stole bag from car arrested

Etawah News: कार से बैग चोरी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

Wed, 13 Dec 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 13 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gangster who stole bag from car arrested
सेवानितवृत फौजी की कार का शीशा तोड़कर की थी वारदात, चोरी का सामान बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। सेवानिवृत्त फौजी की कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी करने वाले गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व चोरी का सामान बरामद हुआ।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को जिला औरैया के थाना बिधूना के कुदरकोट सब्जी मंडी निवासी सेवानिवृत फौजी मान सिंह ने भरथना कस्बा के आजाद रोड किनारे स्थित खड़ी कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी होने की सूचना दी थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान तुरैया गांव जाने वाली सड़क पर सुरेंद्र सिंह निवासी तुरैया भरथना को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दो माह पहले कस्बा क्षेत्र के एक मिठाई की दुकान के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरी करने की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस समेत चोरी किया गया एक बैग, लाइसेंस पुस्तिका, बैंक पास बुक, रसोई गैस पुस्तिका, एटीएम कार्ड, सेवा पुस्तिका, आई डी कार्ड आदि समेत आठ हजार दो सौ रुपए बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना भरथना के अलावा वैदपुरा, ऊसराहार व बसरेहर थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना ऊसराहार में गैंगस्टर की धारा के तहत भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed