फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gangster on six including thief gang leader's girlfriend

Etawah News: चोर गिरोह के सरगना की प्रेमिका सहित छह पर गैंगस्टर

Thu, 06 Jul 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 06 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gangster on six including thief gang leader's girlfriend
जिले में चोरी की कई वारदातों को दे चुका अंजाम, आरोपियों के पास से साढ़े नौ लाख रुपये हुए थे बरामद
विज्ञापन

संवाद नयूज एजेंसी
इटावा। कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के सरगना की प्रेमिका सहित छह लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। 17 जून को सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से साढ़े नौ लाख रुपये नकद व सामान बरामद हुआ था।
कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह चौहान सिंह चौहान ने बताया कि 17 जून को रोडवेज बस स्टैंड परिसर पुलिस ने महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। तलाशी में उनके पास से नौ लाख 45 हजार 690 रुपये नगद व करीब आठ लाख कीमत का चोरी किया सामान बरामद किया था। सरगना पारस तिवारी निवासी बजरिया छैराहा उसकी प्रेमिका महिमा निवासी डेरा बस्ती सिकंदरा आगरा, अमित सोनी निवासी मिहोना भिंड, राजा उर्फ छोटू, ज्ञानेश्वर गुप्ता उर्फ मोटा निवासी गण कटरा बलसिंह इटावा, देवेंद्र वर्मा निवासी राधानगर थाना सिकंदरा आगरा पर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर लगाई है।
विज्ञापन


इन घटनाओं को दिया अंजाम
26 जनवरी को शहर के मकसूदपुरा स्थित एक किराने की दुकान से, छह फरवरी को फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर स्थित एक मकान से 24 अप्रैल को फ्रेंड्स कालानी के इटगांव से चोरी की थी। वहीं 19 मई को लक्ष्मण कॉलोनी स्थित घर और 13 जून को इकदिल कस्बा के एक गोदाम को पीतल के बर्तन चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed