{"_id":"6216798de53b88214d0b114a","slug":"fruit-and-vegetable-market-will-open-today-etawah-news-knp68222374","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुल जाएगी फल व सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुल जाएगी फल व सब्जी मंडी
विज्ञापन
नई मंडी परिसर में वेरीकेडिंग कार्य में लगे मजदूर
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चुनाव कार्य के लिए पूरी मंडी बंद करने के विरोध में व्यापारियों के आंदोलन ने प्रशासन को झुकने पर मजबूर कर दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद और एसपी सिटी कपिल देव ने मंडी का निरीक्षण किया। इसके कुछ देर बाद गुरुवार से फल और सब्जी मंडी खोलने का निर्णय ले लिया गया। फल-सब्जी मंडी तक वेरीकेडिंग की जाएगी।
विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के कारण इस बार पूरी मंडी को जिला प्रशासन ने बंद करा दिया था। करीब 10 दिन से मंडी में कारोबार ठप था। इसके विरोध में व्यापारी आंदोलन चला रहे थे। व्यापारियों ने कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिया। मंगलवार को भी कलक्ट्रेट में प्रदर्शन हुआ था। उधर, मंडी के सामने सब्जी, फल आदि की दुकानें लगने से जाम भी लग रहा था।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने मुख्य प्रवेश द्वार से पानी की टंकी तक निरीक्षण किया। इसके बाद वेरीकेडिंग कराकर फल व सब्जी मंडी का कुछ हिस्सा खोलने का निर्णय ले लिया गया। मंडी निरीक्षक रियाज अहमद ने बताया मुख्य गेट से आखिर तक फल व सब्जी मंडी के अलावा अन्य क्षेत्र को वेरीकेडिंग करके बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन व्यापारी नेताओं ने किया स्वागत
जिला प्रशासन के फल व सब्जी मंडी खोलने के आदेश का उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप, उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल उप्र के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, महामंत्री आकाशदीप जैन, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल आदि व्यापारी नेताओं ने स्वागत किया है।