फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   From farmers at wheat purchasing centers

गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के से 2 किलो गेहूं की कटौती

Fri, 19 Jun 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
From farmers at wheat purchasing centers
इटावा जनपद के बसरेहर विकासखंड क्षेत्र के चौपला में स्थापित किसान गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के साथ छलावा हो रहा है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि उनके गेहूं से दो किलो की कटौती की जा रही है। किसानों ने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
केंद्र पर उपस्थित किसान मूंज रम्पुरा के गया प्रसाद ने बताया कि सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है कि किसानों के गेहूं खेतों से उठाकर उनकी खरीद-फरोख्त की जाएगी।
हम किसानों को अपने खर्चे पर गेहूं केंद्र तक लाना पड़ रहा है। उसमें भी हमें प्रति एक क्विंटल पर 2 किलो गेहूं बट्टे के रूप में देना पड़ रहा है।
जब इस बारे में केंद्र पर मौजूद अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि यहां पर जो लेबर का खर्चा है उसको देने के लिए ये 2 किलो गेहूं अतिरिक्त लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे हम किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हम किसानों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
दूसरे किसान राजवीर सिंह ने बताया कि वे जब यहां पर अपनी पहली 84 क्विंटल की एक खेप लेकर पहुंचा था।
केंद्र के उपाध्यक्ष मातादीन यादव ने बताया कि किसानों की समस्या के बारे में जब जांच की गई तो उनका कथन सही निकला जिसकी शिकायत हमने केंद्र की सचिव से भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आनाकानी कर दी और हमारी बात की कोई तवज्जो नहीं दी। हम भी किसानों के साथ हैं और किसानों की समस्या को लेकर अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed