फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fraud case registered against Pradhan along with his wife

Etawah News: प्रधान सहित पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Nov 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 01 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fraud case registered against Pradhan along with his wife
फर्जी हस्ताक्षर बनाकर धन का दुरुपयोग करने व घर में घुसकर मारपीट का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान सहित पत्नी पर सरकारी अभिलेखों में फर्जी हस्ताक्षर बनाकर धन का दुरुपयोग करने के साथ घर में घुसकर मारपीट मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने महिला पर प्रधानी का रौब दिखाकर ग्रामीणों को हड़काने का भी आरोप लगाया है।
गढ़ीमंगद निवासी सेवानिवृत सैनिक ने कोर्ट के माध्यम से प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान चंद्रवीर सिंह और पत्नी सुशीला राजावत दिनांक 23 अगस्त 2022 को सुबह करीब नौ बजे गाली-गलौज करते हुए हुए घर के अंदर घुस गए। पीड़ित कुछ समझाता इससे पहले ही ग्राम प्रधान ने पत्नी के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

झगड़े का शोर गोल सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। उक्त लोगों ने घर में रखे करीब 15 हजार रुपये कीमत के सामान की तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने बताया कि ग्राम प्रधान की पत्नी खुद को प्रधान बताकर और प्रार्थना पत्र पर प्रधान लिखकर सरकारी कर्मचारियों पर रौब दिखाती है। जनता को कॉलोनी और पट्टे दिलाने के नाम पर अवैध बसूली करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अभिलेखों में अपने पति के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर व फर्जी मोबाइल नंबर डालकर धोखा धड़ी करके पैसा वसूलती है। सेवानिवृत सैनिक का आरोप है कि उसकी पैतृक जमीन को आरोपी हड़पना चाहते हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रधान और उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी, घर में घुसकर मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed