फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fourth class worker burnt to death by heating

लेखा परीक्षा अधिकारी के चालक की करंट की चपेट में आने से जलकर मौत

Wed, 30 Dec 2020 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Fourth class worker burnt to death by heating
हीटर से ताप रहे सदर कोतवाली क्षेत्र के एसडी फील्ड स्थित लेखा परीक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की बुधवार शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। कर्मी जिला लेखा परीक्षा अधिकारी का कार चालक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सात बजे एसडी फील्ड स्थित लेखा परीक्षा विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी अशोक कुमार निवासी बर्रा कानपुर हीटर ताप रहे थे। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। इससे कर्मचारी की जलकर मौत हो गई। खिड़कियों से आग की लपटे व धुआं निकलता देख लोगों ने सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अशोक, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी का कार चालक था। वह यहां करीब तीन साल से रह रहा था। सीओ राजीव सिंह ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मी जिला लेखा परीक्षा विभाग के एक नंबर कमरे में रह रहा था। वह शराब का लती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे से एक शराब की खाली व एक भरी बोतल बरामद हुई है। लेखा परीक्षा विभाग के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों का फोन नंबर हासिल कर जानकारी दी गई है।
लेखा परीक्षा विभाग में किसी अधिकारी व कर्मचारी को रुकने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद वह विभाग के एक उच्चाधिकारी के कहने पर कमरा नंबर में एक साल से रहा था।

विभाग के अधिकारी के मुताबिक अशोक करीब तीन सालों से विभाग में है। नशे का लती होने के चलते एक बार इसका वेतन रोक दिया गया था। उच्चाधिकारियों के कहने पर वेतन लगा और साथ ही विभाग में रहने की अनुमति दी गई। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उच्चाधिकारी वर्तमान में लखनऊ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed