फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four teachers of the district honored in Chitrakoot

Etawah News: चित्रकूट में सम्मानित हुए जिले के चार शिक्षक

Tue, 20 Feb 2024 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four teachers of the district honored in Chitrakoot
ताखा। शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में चित्रकूट में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों को यह सम्मान उनके नवाचारों के लिए दिया गया है।
विज्ञापन


ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला मके के शिक्षक रामजी शर्मा एवं ब्लॉक महेवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय लुधियानी की शिक्षिका रेनू कुमारी, प्राथमिक विद्यालय नगरिया बुजुर्ग की शिक्षिका अनुराधा दोहरे और ब्लॉक जसवंतनगर के कंपोजिट विद्यालय नगला नया के शिक्षक दाऊ दयाल को उनके कार्यों के लिए शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश ने शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। शिक्षक रामजी शर्मा और अनुराधा दोहरे की सांझा संकलन पुस्तक ‘विद्यालय में एक दिन और कोरोना काल में कविता’ का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में पहले दिन विद्यालय को आनंद घर बनाएं पर चर्चा परिचर्चा, दूसरे दिन पुस्तकों का विमोचन व शिक्षक सम्मान समारोह और तीसरे दिन चित्रकूट भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सुधारक गोपाल ने की। गणमान्य अतिथि के रूप में पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट कमलेश कमल, राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद के प्रदीप जायसवाल, डायट प्रवक्ता मनोज वार्ष्णेय, शिक्षाविद बाबू लाल दीक्षित एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ईश्वरी सिन्हा व शिक्षिका आसिया फारूकी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश के संस्थापक प्रमोद कुमार मलय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed