फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four people from both sides were injured.

-दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी

Mon, 24 May 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Four people from both sides were injured.
इटावा। कस्बा बसरेहर स्थित बाजार में सोमवार की शाम मामूली बात पर फुट वीयर दुकानदार व ग्राहक में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाजार में एक फुट वीयर की दुकान लॉकडाउन के दौरान खुली थी । वहां एक ग्राहक फुट जूता खरीदने गया। किसी बात पर ग्राहक व दुकानदार में विवाद हो गया। झगड़ा गाली-गलौज से शुरू हुआ और मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लात-घूंसे और फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। दुकानें भी बंद हो गईं।
विज्ञापन

सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जख्र्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार पर लॉकडाउन नियमों का उल्लघंन का मामला भी दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed