फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four more employees of Safari Park found infected

सफारी पार्क के चार और कर्मचारी संक्रमित मिले

Fri, 21 May 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Four more employees of Safari Park found infected
इटावा। सफारी पार्क के चार और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उधर, कोरोना संक्रमित शेरनी जेनिफर व गौरी हालत पहले जैसी बनी हुई है। अभी शेरनियों ने ठोस भोजन लेना शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

इटावा सफारी पार्क में बुधवार को कर्मचारियों की एंटीजन से कोरोना जांच कराई गई थी। इसमें सभी कर्मचारी निगेटिव निकले थे। शुक्रवार को आरटीपीसीआर रिपोर्ट में चार कर्मचारी संक्रमित मिले। चारों कर्मियों को होमआईसोलेट कर दिया गया है। उधर, सफारी के अस्पताल में दोनों संक्रमित शेरनियों का इलाज चल रहा है। सीसीटीवी कैमरे से उनकी हर हरकत पर निगाह रखी जा रही है। दोनों को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। अभी सिर्फ सूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सफारी पार्क के निदेशक केके सिंह ने बताया कि दोनों शेरनियों का बेहतर तरीके से इलाज किया जा रहा है। सफारी के कर्मचारियों की हर सप्ताह कोरोना टेस्टिंग कराई जाती है। सफारी पार्क में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed