{"_id":"69b4646ccee03c64ea08b3fd","slug":"four-miscreants-arrested-for-robbing-a-dhaba-etawah-news-c-216-1-etw1005-139191-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ढाबे में लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ढाबे में लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। पुलिस ने ढाबे पर लूटपाट करने वाले चार अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये लुधियाना, पंजाब के निवासी हैं और घटना के तीसरे दिन पकड़े गए। पुलिस ने उनके पास से 16 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, कुल्हाड़ी और कारतूस बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि 10 मार्च की रात राजीव कुमार के ढाबे पर चार व्यक्ति खाना मांगने पहुंचे। पैसे मांगने पर आरोपियों ने हथियारों से हमला किया। 16 हजार रुपये व मोबाइल फोन के साथ ही राइफल व कारतूस भी ले गए। पुलिस ने जोनई से चारों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपने नाम हरप्रीत, प्रीत, जगदीप और हरजिंदर सिंह बताए। उन्होंने बताया कि पटना साहिब से लौटते समय विवाद होने पर घटना की। पुलिस ने उन्हें न्यायालय भेजकर जेल भेजा।
थानाध्यक्ष क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों से अपील की है। यदि किसी को ढाबा लूटकांड में छीनी गई राइफल कहीं भी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। राइफल नजदीकी थाने में जमा कराने को भी कहा गया है। सूचना देने वाले को सम्मानित किया जाएगा, कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी।