{"_id":"6068a4618ebc3ec86f6c1ad1","slug":"four-inter-state-smugglers-arrested-etawha-news-knp6213735161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में चार अंतर्राज्जीय शराब तस्कर गिरफ्तार, इंस्पेक्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में चार अंतर्राज्जीय शराब तस्कर गिरफ्तार, इंस्पेक्टर घायल
विज्ञापन
फोटो संख्या 31- नकली शराब बनाने के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ बकेवर थाना पुलिस की इकनौरा गांव के बीहड़ में शुक्रवार रात मुठभेड़ में चार अंतरराज्जीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया और एक तस्कर भाग निकला।
तस्करों के पास से दो डबल बैरल बंदूक, तमंचे, कारतूस, लहन और कच्ची शराब बरामद हुई। अवैध शराब पंचायत चुनाव में खपाने की तैयारी थी। बदमाशों को पकड़ने में गिरने से बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह घायल हो गए।
एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि बकेवर पुलिस को इकनौरा गांव के बीहड़ में शराब बनाने और तस्करी करने की सूचना मिली थी। शुक्रवार रात पुलिस टीम ने बीहड़ में दबिश दी।
टीले पर झोपड़ी में शराब बनाई जा रही थी। पुलिस दबिश की बदमाश फायरिंग करते हुए भागे। पुलिस ने पीछा कर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के गोवर्धन उमरी निवासी महाराज सिह, मुरैना के पारगढ़ खोरी निवासी वकील, राजस्थान के जिला करौली मासलपुर के मरदई निवासी दाताराम और रामरतन पुत्र दाताराम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अनिल कुमार उर्फ गोविंद त्रिपाठी भाग गया। पुलिस को तस्करों के पास से तीन तमंचे, तीन कारतूस, 10 खोखा, दो डबल बैरल बंदूक बरामद हुई।
झोपड़ी से एक किलो 680 ग्राम बारूद, 170 लीटर कच्ची शराब, 50 किग्रा यूरिया व शराब बनाने की सामग्री व 500 लीटर लहन बरामद हुई। चारों आरोपियों पर आठ मुकदमे दर्ज हैं।
जिस जगह पर शराब बनाई जा रही थी वह इकनौरा गांव के अनिल कुमार उर्फ गोविंद त्रिपाठी की है। यहां यह लोग झोपड़ी बनाकर परिवार रहकर कच्ची शराब बनाते थे। शराब की तस्करी अनिल कुमार उर्फ गोविंद त्रिपाठी गांव व आसपास करता था। यह लोग बीहड में लकड़ी का कटान भी करते थे ।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि तस्करों ने करीब आधा दर्जन कुत्ते पाल रखे है। यह कुत्ते झोपड़ी व उसके आसपास के इलाकों की रखवाली करते हैं। कुत्तों के भौंकने पर ये लोग सतर्क हो जाते थे। पुलिस की गतिविधियों की जानकारी के लिए महाराज सिंह क्षेत्र में रेकी करता था।