{"_id":"5eda726c8ebc3e9084666a10","slug":"four-corona-infected-including-nursing-staff-and-pregnant-etawha-news-knp5639085170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग स्टाफ और गर्भवती समेत तीन पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग स्टाफ और गर्भवती समेत तीन पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
फ़ोटो संख्या 13: सैफई में सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव यादव टीम के साथ आते हुए
- फोटो : ETAWHA
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के नर्सिंग स्टाफ और गर्भवती महिला समेत चार की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है।
इसमें एक युवक चकरनगर का है, जो पिछले दिनों दिल्ली से लौटा था। उसकी पत्नी की मौत भी कोरोना से हुई है। जिले में पाजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई। हालांकि इसमें 35 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
चिकित्सा विश्वविद्यालय में एक पुरुष स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव मिला। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव यादव ने बताया कि 32 वर्षीय स्टाफ नर्स मूलत: बलिया जिले का रहने वाला है।
एक जून को बुखार आने और गले में खराश होने पर इसने 2 जून को सैफई में जांच करवाई थी। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
संक्रमित मरीज के परिवार में छह लोग हैं। मरीज को कोविड-19 वार्ड में भर्ती करवाकर परिवार के बाकी सदस्यों को क्वरांटीन करके उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
दूसरा मामला शहर के उर्दू मोहल्ला का है। यहां एक 38 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक शहर में मोबाइल फोन की दुकान चलाता है। सर्वे करने गए डॉ. विनोद शर्मा व जगदीश प्रसाद ने बताया कि युवक के परिवार में सात लोग हैं। यह कहीं बाहर से नहीं आया है।
इसे करीब छह दिन पूर्व बुखार आया था। एक जून को खुद ही जांच कराने के लिए जिला अस्पताल गया था। इसकी भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जसवंतनगर कोविड -19 अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों को क्वरंटीन करके सैंपल कलेक्ट कर लिए गए हैं।
कोरोना पॉजिटिव का तीसरा केस बसरेहर क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर का निकला जो एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि यह महिला अपने पति के साथ एक जून को हरियाणा के गुरुग्राम से गांव आई थी।
पति गुरुग्राम में सिलाई का काम करता था। तीन जून को इनका सैंपल लिया गया था। महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला पांच माह की गर्भवती है, जबकि पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
परिवार में महिला समेत 11 लोग हैं । सभी के सैंपल लिए गए हैं। महिला को सैफई कोविड अस्पताल भेजा गया है।
दो जून को इटावा निवासी सैफई चिकित्सा विवि का स्टेनो कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उसके संपर्क में आए मेडिकल कॉलेज के स्टाफ का सैंपल लिया गया था। इसमें कुछ की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
डॉक्टरों आशंका जता रहे हैं कि पॉजिटिव आया नर्सिंग स्टाफ स्टेनो के संपर्क में आया होगा। इसलिए उसकी ट्रवेल हिस्ट्री फिर से पता की जा रही है। अन्य की रिपोर्ट का इंतजार है।
चकरनगर के युवक की पत्नी की कोरोना से छह दिन पहले हो चुकी है मौत
चकरनगर। क्षेत्र के ग्राम सहसों में एक 38 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव मिला है। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति दिल्ली में किसी फैक्टरी में काम करता था। 31 मई को दिल्ली में कोरोना से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी।
तीन जून को वह बस से परिवार के 10 लोगों के साथ गांव लौटा था। राजपुर स्थित सीएचसी प्रभारी ने सैंपल लिया था। जिसे जांच के लिए सैफई भेजा गया था। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने उसके साथ दिल्ली से आए सभी 10 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। पॉजिटिव युवक को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया है।