फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four arrested in robbery from drug dealer

दवा व्यापारी से लूट में चार गिरफ्तार

Sat, 08 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four arrested in robbery from drug dealer
इटावा। छह दिन पहले दवा व्यापारी भाइयों से लूट की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों से व्यापारी की लूटी गई पिस्टल, तमंचा, कारतूस, चाकू और चोरी की स्कूटी बरामद की गई है। जसवंतनगर निवासी संजीव तिवारी और उनके भाई प्रदीप तिवारी के साथ तीन जनवरी को रात नौ बजे लुटेरों ने पिस्टल और पांच हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

शनिवार को खुलासा करते हुए एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि लूट की घटना का खुलासे करे दो टीमों को लगाया गया था। शुक्रवार को रात में सूचना मिली थी कि चार बदमाश लुहन्ना चौराहे की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। दो वाहनों से चार लोग आते दिखे तो पुलिस ने रोका, लेकिन बदमाशों ने फायर कर दिया। इस पर घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया गया। तलाशी में व्यापारी की लूटी गई पिस्टल, कारतूस, एक तमंचा, चाकू और चोरी की स्कूटी बरामद की गई है।
पुलिस को दबोचे गए बदमाशों ने अपने नाम मोहम्मद सोहेल, निवासी लडै़ती भवन कटरा बल सिंह, सौरभ निवासी मडै़या ख्यालीराम, मोहम्मद सादिक उर्फ साजिद निवासी बिचारपुरा और मोहित निवासी मडै़या ख्यालीराम बताया।
बताया कि दवा व्यापारी संजीव पर लुटेरों ने लोहे की राड से हमला किया था, जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गए थे। संजीव लगभग 37 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहे।
होश में आने के बाद संजीव ने बहनोई को फोन किया, तब उसे जिला अस्पताल लाया गया। घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज भी काफी सहायक रहे।
घटना का खुलासा करने में सीओ सिटी अमित सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल विश्वकर्मा की मुख्य भूमिका रही।
पूर्व कर्मचारी बना भेदिया, दो ने की लूट
संजीव और प्रदीप का इटावा के मोहल्ला कहारान में गिर्राज मेडिको के नाम से मेडिकल स्टोर है। चार साल पहले मडै़या ख्यालीराम निवासी मोहित नौकरी करता था।
पुलिस के मुताबिक, लूट की घटना के लिए रेकी की गई और घटना को सोहेल और सौरभ ने अंजाम दिया। पुलिस को सोहेल ने बताया कि मोहित को पता था कि दवा व्यापारी कितने समय दुकान बंद करके निकलते हैं।
पहले प्रदीप पर हमला किया, लेकिन जब नहीं रुके तो चार किमी तक स्कूटी से पीछा किया। इसके बाद मोहित की सूचना पर संजीव तिवारी पर हमला किया। लूट का सामान मोहम्मद सादिक के घर छिपाया था। लूट की घटना को अंजाम देने के लिए 31 दिसंबर को एक स्कूटी चोरी की थी।
पुलिस टीमें पुरस्कृत
एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने पुलिस टीमों को पुरस्कार देने का एलान करते हुए कहा कि दोनों टीमों को 10-10 हजार का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने घटना का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। एसएसपी ने व्यापारियों और संगठनों का सहयोग के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed