फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   found,etawah news,remains of cow,bakewar,report on unknow

बकेवर में गोवंश के अवशेष मिले, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Jun 2021 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
found,etawah news,remains of cow,bakewar,report on unknow
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के खितौरा गांव में सेंगर नदी तट पर शुक्रवार को गोवंश के अवशेष मिले। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले में अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खितौरा-कुशगवा मार्ग पर सेंगर नदी के पास ग्रामीणों ने गोवंश के कटे अवशेष पड़े देखे। इसकी सूचना फैलने के ही आसपास के सैकड़ों लोग वहां इकट्ठा हो गए।
कुछ लोगों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को दी। इसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। गांव के पूर्व प्रधान सुनील यादव और चंद्रमोहन सिंह ने बताया सुबह ग्रामीण मार्निंग वॉक व खेती के काम से नदी के किनारे गए।
विज्ञापन

तब उन्होंने गोवंश के कटे अवशेष देखे। इसके साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ.शरद यादव ने बताया कि एक गोवंश का सिर मिला है।
प्रथम दृष्टया गोवंश की हत्या किसी धारदार हथियार से किया जाना प्रतीत हो रहा है। गोवंश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आला अफसरों को सौंप दी गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक गोवंश का वध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी के टुकड़े कौआ और कुत्तों ने आसपास फैला दिए थे। पोस्टमार्टम के बाद गोवंश के अवशेषों को दफना दिया गया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बोले अधिकारी ...
ऐसा घृणित कार्य करने वाले को कानून के अनुसार सजा दी जाएगी। बकेबर थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए आदेशित किया है। ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। हेम सिंह एसडीएम भरथना

गोकशी करने वालों का है काम
ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य गोकशी करने वाले लोगों का प्रतीत हो रहा है। जिस जगह पर गोवंश के अवशेष मिले हैं। वह क्षेत्र बकेबर और भरथना थाना क्षेत्रों की सीमा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में पानी होने से कुछ शव प्रवाह में बह भी गए है। हालांकि प्रशासन सिर्फ एक शव मिलने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed