{"_id":"61802ebacf4dc361d542f1da","slug":"former-head-s-son-dies-of-dengue-etawah-news-knp6617838150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के बेटे की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के बेटे की डेंगू से मौत
विज्ञापन
सैफई। क्षेत्र में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। नगला सुभान गांव के पूर्व प्रधान के बेटे की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान। उसे कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। परिजनों की मानें तो उसे डेंगू हुआ था।
सोमवार को उसका शव दिल्ली से गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। सैफई तहसील के नगला सुभान गांव के पूर्व प्रधान महेश चंद्र बेटा अनुज (25) परिवार के साथ दिल्ली की नांगलोजी में रहता था।
उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने रविवार को उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को देर रात उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान महेश चंद्र ने बताया कि रविवार को अनुज ने उन्हें फोन कर डेंगू से पीड़ित होने की बात बताई थी। अनुज की शादी तीन साल पहले रीमा से हुई थी।
उधर, मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओपीडी में सोमवार को बुखार के 79 मरीज देखे गए, जबकि डेंगू के 22 नए मरीज को भर्ती किए गए। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि सोमवार को अस्पताल से डेंगू के 25 मरीजों की छुट्टी की गई।
वर्तमान में 64 डेंगू के मरीज भर्ती हैं। सोमवार को इटावा के डेंगू के नौ नए मरीज भर्ती हुए हैं। इटावा के 10 डेंगू मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इटावा के वर्तमान में 36 डेंगू ग्रसित मरीज भर्ती हैं।
इसके अलावा औरैया, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा समेत आसपास के कई जिलों के मरीज यहां भर्ती हैं।
जिला अस्पताल में 991 मरीज पहुंचे
इटावा। जिला अस्पताल में सोमवार को 991 मरीजों ने पर्चे बनवाए। इनमें 457 मरीज बुखार के थे। पैथोलॉजी लैब के वरिष्ठ तकनीशियन एके दुबे के अनुसार, रेपिड किट से बुखार के 145 मरीजों की डेंगू जांच हुई। इनमें से 56 सैंपल डेंगू की एलाइजा जांच कराने को सैफई भेजे गए हैं।