फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Force will be on every inch

चप्पे-चप्पे पर रहेगी फोर्स

Fri, 04 Dec 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 04 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Force will be on every inch
शनिवार को होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन काफी चौकन्ना है। अधिकांश बूथों को अतिसंवेदनशील प्लस एवं अतिसंवेदन शील की श्रेणी में रखा गया है । यहां कुल 196 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। सीओ जसवंतनगर विनय सिंह चौहान के अनुसार पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात रहेगा।
विज्ञापन



 मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास खंड में 59 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है।  कुल 202 ग्राम पंचायतों मे से 2 पंचायतों के 6 बूथों पर प्रधान व सदस्य पद के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।  सदस्य पद के 506 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
विज्ञापन



 सदस्य पद के 89 स्थानों पर शनिवार को ग्राम प्रधानों के 59 सीटों के साथ मतदान होगा।  सदस्य पद के 178 पद इस चुनाव के बावजूद भी खाली रह जाएंगे।  इन पदों पर किसी ने भी नामांकन नहीं किया है।  जिन बूथों पर मतदान नहीं होना है उनमें बूथ संख्या 60,61,62,117,118, तथा 119 शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुल 196 बूथों पर जहां मतदान होना है उनमें से 170 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस एवं अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं । जबकि बाकी 26 संवेदनशील  हैं।  जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले 60 मतदान केंद्रों 113 बूथों में से 35 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस व 60 अतिसंवेदनशील तथा 18 संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं।



शुक्रवार दोपहर से राजकीय बालिका इंटर कालेज जसवंतनगर से पोलिग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने लगी थी।  सायंकाल 4 बजे तक सारी पार्टियां अपने अपने केंद्रों पर रवाना हो चुकी थी।  प्रेक्षक वेद प्रकाश,  डीएम नितिन बंसल तथा एसएसपी मंजिल सैनी ने जसवंतनगर पहुॅचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed