फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ?for Electricity bills 20 new collection counter started

बिजली बिल जमा करने को 20 नए कलेक्शन काउंटर खुले

Fri, 27 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 27 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
?for Electricity bills 20 new collection counter started

बिल जमा करने में उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए बिजली विभाग ने दोनों डिवीजन में 20 कलेक्शन काउंटर खोल दिए हैं। अभी चार काउंटर और खोले जाने हैं जो चार अलग-अलग सबस्टेशनों में होंगे। इसके अलावा एसडी फील्ड स्थित डिवीजन ऑफिस में महिला और सीनियर सिटीजनों के  लिए भी अलग से कलेक्शन काउंटर खोला गया है।

विज्ञापन


वसूली और चेकिंग अभियान के दौरान विभाग के अधिकारियों के यह बात पता चली थी कि उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में काफी परेशानी होती है। घंटों लाइन में खड़े रहने से उनकी नौकरी-व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ता है। व्यापारी वर्ग को इस व्यवस्था से काफी खिन्न दिखा।
विज्ञापन


अफसरों ने तभी से नए कलेक्शन सेंटर खोलने का मन बना लिया था। बाद में 24 नए कलेक्शन काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। इसमें से 15 डिवीजन-2 में और 9 डिवीजन-1 में खोलने की तैयारी हुई। डिवीजन-2 यानि ग्रामीण क्षेत्रों में 15 कलेक्शन काउंटर खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडी फ ील्ड स्थित डिवीजन-1 में 2 कलेक्शन काउंटर खोले गए है। एक सीनियर सिटीजन के लिए खोला गया है जबकि एक महिलाओं के लिए है। ऐसे में महिलाओं के काउंटरों की संख्या दो हो गई है। फ्रेंडस कालोनी, सुंदरपुर तथा इंजीनियरिंग कालेज स्थित सब स्टेशनों पर भी कलेक्शन काउंटर चालू कर दिए गए हैं।

शहरी क्षेत्र के चार सब स्टेशनों पर और कलेक्शन सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि सख्ती से वसूली में सफलता न मिलती देख अफसरों ने अब उपभोक्ताओं को सहूलियत देकर बिल जमा करने के लिए आकर्षित किया है। डिवीजन-1 में उपभोक्ताओं पर 124.49 करोड़ तथा सरकारी विभागों पर 32 करोड़ बकाया है।


डिवीजन-2 में प्राइवेट 114.77 करोड़ तथा सरकारी विभागों पर 92 करोड़ बकाया है। जिले की बात की जाए तो उपभोक्ताआें पर 263.26 करोड़ रुपये बकाया है।

47 दिन में वसूले 7 करोड़
विभाग ने पुराना बकाया वसूल करने के लिए 12 जनवरी से 28 फ रवरी तक 47 दिन अभियान चलाया था। छह टीमों के लगातार मैदान में रहने के बाद भी विभाग मात्र सात करोड़ रुपये वसूल पाया। इसके बाद से ही विभाग ने पैटर्न बदलने का मन बना लिया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed