{"_id":"c2ccdc495f3b230efb6bfcf22c306712","slug":"for-electricity-bills-20-new-collection-counter-started-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल जमा करने को 20 नए कलेक्शन काउंटर खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल जमा करने को 20 नए कलेक्शन काउंटर खुले
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल जमा करने में उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए बिजली विभाग ने दोनों डिवीजन में 20 कलेक्शन काउंटर खोल दिए हैं। अभी चार काउंटर और खोले जाने हैं जो चार अलग-अलग सबस्टेशनों में होंगे। इसके अलावा एसडी फील्ड स्थित डिवीजन ऑफिस में महिला और सीनियर सिटीजनों के लिए भी अलग से कलेक्शन काउंटर खोला गया है।
विज्ञापन
वसूली और चेकिंग अभियान के दौरान विभाग के अधिकारियों के यह बात पता चली थी कि उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में काफी परेशानी होती है। घंटों लाइन में खड़े रहने से उनकी नौकरी-व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ता है। व्यापारी वर्ग को इस व्यवस्था से काफी खिन्न दिखा।
विज्ञापन
अफसरों ने तभी से नए कलेक्शन सेंटर खोलने का मन बना लिया था। बाद में 24 नए कलेक्शन काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। इसमें से 15 डिवीजन-2 में और 9 डिवीजन-1 में खोलने की तैयारी हुई। डिवीजन-2 यानि ग्रामीण क्षेत्रों में 15 कलेक्शन काउंटर खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसडी फ ील्ड स्थित डिवीजन-1 में 2 कलेक्शन काउंटर खोले गए है। एक सीनियर सिटीजन के लिए खोला गया है जबकि एक महिलाओं के लिए है। ऐसे में महिलाओं के काउंटरों की संख्या दो हो गई है। फ्रेंडस कालोनी, सुंदरपुर तथा इंजीनियरिंग कालेज स्थित सब स्टेशनों पर भी कलेक्शन काउंटर चालू कर दिए गए हैं।
शहरी क्षेत्र के चार सब स्टेशनों पर और कलेक्शन सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि सख्ती से वसूली में सफलता न मिलती देख अफसरों ने अब उपभोक्ताओं को सहूलियत देकर बिल जमा करने के लिए आकर्षित किया है। डिवीजन-1 में उपभोक्ताओं पर 124.49 करोड़ तथा सरकारी विभागों पर 32 करोड़ बकाया है।
डिवीजन-2 में प्राइवेट 114.77 करोड़ तथा सरकारी विभागों पर 92 करोड़ बकाया है। जिले की बात की जाए तो उपभोक्ताआें पर 263.26 करोड़ रुपये बकाया है।
47 दिन में वसूले 7 करोड़
विभाग ने पुराना बकाया वसूल करने के लिए 12 जनवरी से 28 फ रवरी तक 47 दिन अभियान चलाया था। छह टीमों के लगातार मैदान में रहने के बाद भी विभाग मात्र सात करोड़ रुपये वसूल पाया। इसके बाद से ही विभाग ने पैटर्न बदलने का मन बना लिया था।