फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fog increased the difficulties, relief from the sun

कोहरे ने बढ़ाईं मुश्किलें, धूप से मिली राहत

Thu, 27 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fog increased the difficulties, relief from the sun
इटावा। चार दिन से निकल रही धूप से लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ हद तक राहत तो मिल रही, लेकिन गलन फिर भी कम नहीं हुई है। इसकी एक वजह शीतलहर का चलना है।
विज्ञापन

भले ही हवाओं का वेग कम हो, लेकिन इसका अंदाजा घटते न्यूनतम तापमान से लगाया जा सकता है। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री कम रहते हुए छह डिग्री रहा।
विज्ञापन

इससे लगता है कि सर्दी धूप निकलने के बावजूद अभी कुछ और दिन तक पीछा छोड़ने वाली नहीं है। हालांकि, बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा, जो 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। इससे लोगों को घर से निकलकर जरूरी सामान लेने के लिए दुकान जाने और कोचिंग पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी घने कोहरे की वजह से दो पहिया वाहन चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा
जबकि सुबह के समय रोजमर्रा का कार्य करने के लिए घरों से निकलने वाले लोगों की मुश्किलें भी बढ़ी रहीं। हालांकि, सुबह नौ बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा।
कुछ देर बाद धूप के दर्शन होते लोग घरों से निकलकर छतों, गलियों व सड़कों पर दिखाई देने लगे। सोमवार से लगातार पूरे दिन हल्की बदली रहने के बावजूद इतनी धूप मिल रही कि उन्हें दिन के समय आग नहीं जलानी पड़ रही है।

यानी धूप निकलने से अब सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी हवाएं चलने से गलन भरी सर्दी का अहसास हो रहा है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि बसंत पंचमी तक हवाएं चलती रहेंगी। यानी अभी करीब नौ दिन तक सर्दी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed