फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fog dropped, grew cold, temperature reached 4.1 degree

बादलों ने गलन बढ़ाई, पारा गिरा

Wed, 31 Dec 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 31 Dec 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fog dropped, grew cold, temperature reached 4.1 degree

कड़ाके की सर्दी का कहर लगातार जारी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.2

विज्ञापन
डिग्री सेल्सियस से 4.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। गलन भरी शीत लहर से आम जनजीवन खासा प्रभावित रहा। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। सुबह के वक्त घने कोहरे के साथ साथ आसमान से फुहार भी गिरती रही।

कड़ाके की ठंड में जिंदगी मानो ठहर सी गई है। तापमान में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही। न सिर्फ न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है बल्कि अधिकतम तापमान भी नीचे आ रहा है। गत सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को 14.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।


दिनभर सूरज के दर्शन न होने का असर अधिकतम तापमान पर रहा। मंगलवार को दिनभर आसमान में धुंध और बादल छाए रहे। कब दोपहर से शाम हो गई, अंदाजा ही नहीं लगा। ठंड के कारण लोग रजाई छोड़ने से कतराए। जो मजबूरी में निकले वे जगह-जगह आग तापते दिखे। बाजार में दुकानदार अलाव तापते दिखे तो सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी हीटर या फिर चाय पीकर शरीर को गर्मी देते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed