{"_id":"607884998ebc3e59067dc43d","slug":"five-supporters-of-accused-outgoing-head-went-to-jail-etawha-news-knp6236882164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी निवर्तमान प्रधान के पांच समर्थक जेल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी निवर्तमान प्रधान के पांच समर्थक जेल गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सैफई में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में प्रधान प्रत्याशी राहुल यादव के साले अंशुल को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। शांति भंग की आशंका में पकड़े गए सभी आरोपी निवर्तमान प्रधान व आरोपी अखिलेश यादव के समर्थक बताए गए हैं। पुलिस की संस्तुति पर एसीएम ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। वहीं, मामले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस नहीं ढूंढ सकी है।
थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के कुईया ग्राम पंचायत से गांव का राहुल यादव प्रधानी का चुनाव लड़ रहा है। इसी ग्राम पंचायत से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी बताए जाने वाले निवर्तमान प्रधान अखिलेश यादव उर्फ चांदगीराम भी चुनाव मैदान में हैं। ग्राम प्रधानी के चुनाव की रंजिश में राहुल के साले अंशुल को मंगलवार की रात गोली मार दी गई थी।
मामले में अखिलेश और उसके साथी होशियार सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी अखिलेश व होशियार को गिरफ्तार करके पुलिस ने बुधवार को ही जेल भेज दिया था, लेकिन आरोपी अनिल व राजीव यादव अभी फरार हैं।
विज्ञापन
इधर, थाना पुलिस ने आरोपी निवर्तमान प्रधान अखिलेश यादव के पांच करीबी लोगों को गिरफ्तार किया। इन सभी का शांति भंग में चालान किया गया। शाम को सभी को एसीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया।