{"_id":"61e068b94cda1218b5285da5","slug":"five-lakh-stolen-from-retired-subedar-s-house-etawah-news-knp6751734131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड सूबेदार के घर से पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड सूबेदार के घर से पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
बकेवर। रजपुरा गांव में एक रिटायर्ड बीएसएफकर्मी सहित दो घरों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों घरों से सात लाख की संपत्ति ले गए। रिटायर्ड कर्मी के घर से चोर एक अलमारी ही उठा ले गए, जो तकरीबन घर से आधा किमी दूर बंबा पर खुली पड़ी मिली।
थाना की क्षेत्र के रजपुरा गांव में चोरों ने बुधवार की रात्रि में बीएसएफ के रिटायर्ड सूबेदार अनिरुद्ध सिंह यादव के घर में आंगन के रास्ते से उतरकर दो कमरों में रखी अलमारी व संदूक को चोरों ने खोलने का प्रयास किया, जब अलमारी नहीं खुली तो उठाकर ले गए।
यादव के मझले पुत्र मनीष ने बताया कि उनके पिता अनिरुद्ध सिंह व माता गीता यादव घर के ऊपर मंजिल पर बने कमरे में सोए हुए थे। चोरों ने घुसकर संदूक और अलमारी को खोलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बाद में चोर घर का मुख्य दरवाजा खोलकर अलमारी ही उठा ले गए। चोरों ने सभी के कमरों की कुंडी लगा दी थी। चोर 50 हजार नकद सहित करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए।
इसके अलावा चोरों ने इस घर से कुछ दूरी पर स्थित हीरू के घर में भी छत के रास्ते घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हीरू के घर से चोर 15 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।
घर में हीरू की मां पुष्पा देवी व नानी सूरजमुखी मौजूद थीं। चोरों ने उनके कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। जब बाहर से कुंडी बंद होने का पता चला तो दोनों महिलाओं ने चिल्लाना शुरू किया।
कुछ देर बाद पड़ोसी जागकर आए। शोरगुल सुनकर रिटायर्ड सूबेदार के घर के लोग भी जागे तो उनके घर की भी कुंडी लगी हुई थी। रात पौने तीन बजे ही सब लोग जाग गए और उन्होंने घर की पड़ताल की तो दोनों कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे।
एक कमरे से अलमारी गायब थी। पूर्व बीएसएफ कर्मी के घर से उठाई गई अलमारी आधा किमी दूर पड़ी मिली। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की।