फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five corona infected and found including two children

Etawah News: दो बच्चों समेत पांच कोरोना संक्रमित और मिले

Thu, 20 Apr 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 20 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Five corona infected and found including two children
इटावा। जनपद में लगातार कोरोना बढ़ रहा है। कोरोना ने न सिर्फ शहर में दस्तक दे दी है, बल्कि मासूम बच्चे भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को दो बच्चों समेत पांच कोरोना संक्रमित और मिलने से मरीजों की कुल संख्या 14 हो गई है। इनमें एक महिला के मासूम बेटे समेत चार लोग शहरी क्षेत्र के हैं, जबकि उदी में दो वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

चिंताजनक बात यह है कि तीन दिन के अंदर ही 10 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि नौ दिन में यह संख्या 14 हो गई है। शहर में घटिया अजमत अली की 32 वर्षीय महिला और उसका एक वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महिला बच्चे को इंजेक्शन लगवाने बच्चा अस्पताल आई थी। कोरोना जांच होने पर दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। छिपैटी और बाह अड्डा में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। जबकि उदी में दो वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। शहरी क्षेत्र में अब तक पांच लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उन्हें दवाइयां दी गईं हैं। घर के अन्य सदस्यों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है। लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतें और घर से बाहर मास्क लगाकर जाएं। हाथ मिलाने से बचें और भीड़ वाली जगहों में सामाजिक दूरी का पालन करें। -डॉ.बीएल संजय, कोविड नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed