{"_id":"ce64235723d885ec1aa5e8b61b591482","slug":"first-day-of-the-year-enjoyed-with-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव वर्ष की अगवानी में झूमे मन और मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव वर्ष की अगवानी में झूमे मन और मेघ
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव वर्ष 2015 की शुरूआत रिमझिम बारिश के साथ हुई। पब्लिक ने जश्न मनाकर नव वर्ष का स्वागत किया तो कुदरत ने फुहारों से। तापमान में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही धूप निकलने के कारण मौसम खुशनुमा रहा। करीब तीन घंटे तक सुबह के वक्त रिमझिम बारिश हुई।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह करीब चार बजे से बारिश होने लगी थी, जो सुबह सात बजे तक हुई। सर्दी के मौसम में बारिश होने से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई। हालांकि ठंड ज्यादा नहीं थी। दिन में धूप निकली तो लोगों ने उसका मजा लिया। मंगलवार को जिले में 4.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
वहीं न्यू ईयर का जश्न पूरा होने के बाद वर्ष 2015 की पहले दिन की शुरुआत सभी एक दूसरे को बधाई देने के साथ की। मंदिरों में पूजा पाठ हुई। मस्जिद में अमन की दुआ मांगी गई। गुरुद्वारे में अरदास की गई तो चर्च में विशेष प्रार्थना हुई। दफ्तरों में कर्मचारियों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई देने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
युवाओं में खासा उत्साह देखा गया हैप्पी न्यू ईयर की आवाज हर गली मोहल्ले में सुनाई देती रही। पूरे दिन मौज मस्ती पिकनिक का दौर चला। दफ्तरों में दिनभर बधाइयों का दौर चला। अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर नव वर्ष की बधाई दी।