फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   fire in double decker bus due to short circuit

शार्टसर्किट से डबलडेकर बस में लगी आग

Sat, 25 Jun 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
fire in double decker bus due to short circuit
ताखा (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात गोंडा से दिल्ली जा रही ट्रैवल्स एजेंसी की बस में आग लग गई। यूपीडा कर्मियों और पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। फायर ब्रिगेड के आग पर काबू पाने तक पूरी बस जल गई।
विज्ञापन

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के तितौरा निवासी चालक जितेंद्र सिंह पुत्र मानिकराम गोंडा से ट्रैवल्स एजेंसी की बस लेकर दिल्ली जा रहा था। बस में 65 यात्री सवार थे। शुक्रवार रात बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी। ऊसराहार थाना क्षेत्र में चैनल नंबर 134 के पास बस शार्ट सर्किट से बस के केबिन में आग लग गई। चालक ने बस को किनारे खड़ा कर दिया। सूचना पर यूपीडाकर्मी व चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सवारियों को नीचे उतारा। फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया, बस जल चुकी थी। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि हादसा करीब रात दो बजे हुआ था।
विज्ञापन

25 किमी चक्कर लगाकर पहुंची फायर ब्रिगेड
बस में आग लगने के 15 मिनट बाद ही यूपीडा ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। तहसील परिसर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी चौपुला कट से 25 किलोमीटर का चक्कर लगाकर आधे घंटे में पहुंच सकी। तहसील भवन से एक्सप्रेसवे की दूरी महज चार किलोमीटर है। ताखा में कट न होने से लंबा चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed