{"_id":"60465e178ebc3ed4c376260d","slug":"fire-dead-etawah-news-mahila-making-tea-etawha-news-knp616417689","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बनाते समय किचन में आग, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय बनाते समय किचन में आग, महिला की मौत
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा अहेरीपुर स्थित एक घर में चाय बना रही महिला अचानक आग की चपेट में आ गई। उसकी चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह से आग बुझाई। इसके बाद झुलसी महिला को पास के अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
कस्बा निवासी लाल सिंह तोमर किसान है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गीता देवी (48) सोमवार सुबह करीब दस बजे रसोई में चाय बना रही थी। इस दौरान सिलिंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई।
आग पत्नी के कपड़ों में लगी, तो वह चीखती हुई रसोई से बाहर भागी। उसकी चीख पुकार सुन कर वह लोग पहुंचे और कंबल आदि डाल कर आग को बुझाया। इसके बाद पास स्थित अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह व महेवा चौकी प्रभारी विष्णु कांत तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की महिला की मौत होने की जानकारी मिली है। उसे बचाने में महिला का पति भी झुलस गया है।