{"_id":"61cdf26d5ad7d62c7e21cdda","slug":"fire-caused-by-short-circuit-in-shop-goods-ashes-etawah-news-knp6726266190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। थाने के सामने स्थित एक मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान मालिक ने पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।
सैफई थाना क्षेत्र के गांव झिंगुपुर निवासी मनोज कुमार की सैफई थाने के सामने स्थित न्यू मार्केट में मोबाइल की दुकान है। बुधवार को रात नौ बजे दुकान बंद कर मनोज घर पर चले गए थे।
थोड़ी ही देर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलने पर वहां पर अफरातफरी का माहौल हो गया।
थाना नजदीक होने से तत्काल क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, थाना प्रभारी तारिक खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं हो सका।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिस पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बाद में सूचना स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक को दी।
दुकान मालिक भी वहां पर पहुंच गया। दुकान मालिक मनोज ने बताया कि दुकान का शटर बंद करके घर पर पहुंच ही पाए थे कि पड़ोसियों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी।
जब मैं यहां पर आया उससे पहले ही थाना पुलिस टीम आग को काबू पाने के लिए प्रयास कर रही थी। बताया कि दुकान में आग से लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।