फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR on two soldiers and PRD personnel

दो सिपाहियों व एक पीआरडी कर्मी गिरफ्तार

Fri, 16 Apr 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
FIR on two soldiers and PRD personnel
लवेदी थाना से हिस्ट्राशीटर मोनू उर्फ धीरेंद्र तोमर के फरार होने के मामले में निलंबित दोनों सिपाहियों और पहरा ड्यूटी पर तैनात पीआरडीकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीनों को थाने से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें हिस्ट्रीशीटर की खोज में जुटी हैं। नवादा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर मोनू उर्फ धीरेंद्र तोमर को पुलिस ने बुधवार रात को शराब, तमंचा व कारतूस बरामद के साथ पकड़ा था। गिरफ्तारी गुंडा एक्ट में भी गिरफ्तारी दिखाई थी।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने मोनू को हथकड़ी लगाकर थानेे के ऑफिस (मुुंशियाना) में बिठा दिया था। रात करीब ढाई बजे थाने के मुंशी सिपाही अरविंद, गौरव व पहरा ड्यूटी में तैनात पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) कर्मी अनुज को झपकी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी का फायदा उठाकर मोनू हथकड़ी समेत थाने से फरार हो गया था। तब से थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम बीहड़ के जंगलों से उसके करीबियों के घरों की खाक छान रही हैं, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं मिला है।
इधर, थाना पुलिस ने इस मामले में मोनू व थाने के सिपाही अरविंद, गौरव, पीआरडी कर्मी अनुज के खिलाफ हिरासत से आरोपी के फरार होने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। सिपाहियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
पीआरडी कर्मी पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अफसर को एसएसपी ने पत्र भेजा है। एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों व पीआरडी कर्मी को गिरफ्तार किया गया।
बाद में तीनों को थाने से जमानत देकर फरार हुए मोनू की तलाश में लगाया गया है। बकौल एसएसपी हिस्ट्रीशीटर मोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें हर संभावित स्थान पर दबिशें दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस हिरासत से भागे हिस्ट्रीशीटर मोनू की मौसी, पत्नी व माता, पिता को पुलिस ने थाने में बिठा रखा है। पुलिस ने इन सभी से पूछताछ कर रही है, लेकिन वह मोनू के बारे में कुछ नहीं बात सके हैं। एक पुलिस अफसर के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ मोनू को प्रश्रय देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

आरोपियों में महिलाओं को थाने से जमानत दे दी जाएगी, लेकिन पुुरुषों को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल मोनू के परिजनों से थाने में पूछताछ चल रही है।
थाना की हवालात में हवा की उचित व्यवस्था नहीं है। इसलिए अमूमन थाना पुलिस किसी भी मु ल्जिम को हवालात में नहीं बंद करती है। बल्कि थाने के ऑफिस में हथकड़ी लगाकर बिठा देती है। इसी का फायदा मोनू ने उठाया और पुलिस कर्मियों को झपकी आने पर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed