फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR against 25 people in electrical theft

विद्युत चोरी में 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 07 Feb 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR against 25 people in electrical theft
इटावा। शहर में विद्युत विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बिजली चोरी के आरोप मेें 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। शहर के तीनों एसडीओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए 467 कनेक्शन चेक किए और करीब 21 लाख के 119 बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

एसडीओ प्रथम विवेक कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ 202 कनेक्शन चेक किए। इस दौरान उन्होंने मोहल्ला शाहग्रान में बिजली चोरी करने वाले 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एसडीओ ने अभियान के दौरान 8.1 लाख रुपये के 24 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 2.8 लाख रुपये वसूले। उनकी टीम में जेई विपिन, विनयशील, हरिवंश, नीरज और विजिलेंस टीम शामिल रही।
विज्ञापन

एसडीओ द्वितीय लव कुमार वर्मा के नेतृत्व में 137 कनेक्शन चेक किए गए। 8.7 लाख रुपये के 49 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और 2.1 लाख रुपये वसूले। एसडीओ तृतीय सचिन कुमार की टीम ने 128 कनेक्शन चेक किए। इस दौरान 4.29 लाख रुपये के 46 बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही 1.62 लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed