फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR against 15 for assaulting people on the way

Etawah News: रास्ता रोककर मारपीट के मामले में 15 पर प्राथमिकी

Wed, 15 Apr 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 15 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
FIR against 15 for assaulting people on the way
बकेवर। क्षेत्र के स्विमिंग पूल में पांच दिन पहले दोस्तों के साथ नहाने आए चार युवकों के साथ क्षेत्र के युवकों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने दो नामजद व 15 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम उधन्नपुरा निवासी आर्यन ने बकेवर थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि वह नौ अप्रैल को दोस्त साहिल, गौतम, प्रियांशू निवासी ग्राम मनियांमऊ थाना इकदिल के साथ हर्राजपुर के पास स्थित स्विमिंग पूल नहाने गया था। वहां पर देवेश कठेरिया, अभिषेक वर्मा समेत कई लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर लाठी डंडा और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। धारदार हथियार से सहिल और आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। गौतम व प्रियांशू को भी चोटें आईं थी। हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित आर्यन के शिकायती पत्र पर देवेश कठेरिया,अभिषेक वर्मा के अलावा 15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कर ली है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि पुरानी बातों को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। एक पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed