फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fined six lakhs for overloading 13 vehicles

Etawah News: ओवरलोड 13 वाहन पकड़कर छह लाख का लगाया जुर्माना

Tue, 20 Jun 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fined six lakhs for overloading 13 vehicles
इटाव। खनन अधिकारी ने सोमवार को मौरंग व गिट्टी लादे ओवरलोड 13 ट्रकों को पकड़ लिया। जांच में कमियां मिलने पर उन पर छह लाख रुपये जुर्माना का लगाया।
विज्ञापन

चंबल पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होने के बाद ओवरलोड वाहन बिठौली, भरेह व चकरनगर क्षेत्र के रास्ते से होकर यूपी की सीमा में दाखिल हो रहे हैं। यहीं से होकर मध्यप्रदेश जा रहे हैं। भरेह थाना क्षेत्र में चकरनगर मार्ग पर खननअधिकारी प्रदीप कुमार राज ने सोमवार को टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मौरंग लदे 10 और तीन गिट्टी के ओवरलोड ट्रक पकड़ लिए। उनकी नापजोख में क्षमता से अधिक मौरंग होने और कागजात भी पूरे न होने पर कार्रवाई की गई। इसमें खनन अधिकारी ने छह लाख रुपये जुर्माना लगाया। वहीं, चेेकिंग की जानकारी पर बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक सीमा में घुसने से पहले ही सड़क किनारे खड़े हो गए। खनन अधिकारी ने बताया कि चंबल पुल बंद होने की पास के जिलों के ओवर लोड वाहन इस मार्ग से निकल रहे थे। उन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed