फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fighting between two groups, breach of peace action against four youths

Etawah News: दो गुटों में मारपीट, चार युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई

Thu, 21 Sep 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fighting between two groups, breach of peace action against four youths
इकदिल। थाना क्षेत्र के कस्बे में दो युवकों के गुट में मारपीट करते हुए सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने छानबीन की। बाद में पुलिस ने मारपीट करने वाले चार युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मोहल्ला रंगियात निवासी दीपक कुमार और उसके भाई अरुण कुमार का सड़क बाजार के ईशु, मोहल्ला गुलियात के करन से किसी बात पर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सीसीटीवी वीडियो में कुछ लड़के युवक के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है आरोपी युवकों ने रंगबाजी के चलते युवक के साथ मारपीट की है।
विज्ञापन

दीपक ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मोहल्ला गुलियात से गुजर रहा था तभी मोहल्ले के करन ने अपने साथियों के साथ उसे रोका और गालीगलौज करने लगा। जब विरोध किया तो मारपीट करनी शुरू कर दी। जब वह अपनी जान बचाकर घर की ओर भागा तो इन आरोपियों ने घर पर पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। वीडियो वायरल संज्ञान में लेकर पुलिस ने तत्काल छानबीन की। पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवक में अरुण कुमार, दीपक कुमार निवासी मोहल्ला रंगियात यीशू निवासी सड़क बाजार व करन निवासी गुलियात शामिल हैं। उन्होंने बताया कि छानबीन में जानकारी मिली है कि मारपीट किसी युवती को लेकर की गई है। पकडे़ गए सभी युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed