{"_id":"661448cd9daf45e0cf098533","slug":"fighting-between-doctors-and-attendants-in-saifai-medical-college-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: सैफई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और तीमारदारों में मारपीट, कई लोग हुए घायल; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: सैफई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और तीमारदारों में मारपीट, कई लोग हुए घायल; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 09 Apr 2024 01:13 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:13 AM IST
सार
मारपीट में तीमारदार और डॉक्टर दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। घायल चार तीमारदारों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सैफई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और तीमारदारों में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सैफई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर के वार्ड नंबर एक में डॉक्टरों एवं तीमारदारों के बीच सोमवार देर रात मारपीट हो गई। इसमें तीमारदार और डॉक्टर दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। मारपीट में ट्रामा सेंटर के मुख्य गेट का कांच भी टूट गया। मारपीट के बीच परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। घायल चार तीमारदारों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं सूचना पर सैफई मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का अरोप लगा रहे हैं। पुलिस के साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से भी जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन