फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   festival

इटावाः तिलक लगाकर मांगी भाई की लंबी उम्र

Thu, 27 Oct 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
festival
जिला कारागार में भाइयों के तिलक करने पहुंची बहनें। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। भैया दूज जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने रोली और चावल का तिलक लगाकर भाइयों की आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। जिला जेल में बंद भाइयों का टीका करने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंची।
विज्ञापन

भाइयों से मिलने के लिए बहनों को जिला कारागार के बाहर तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कुछ तो भाई से मिलकर गले लग गईं और रोने लगीं। जिला कारागार में 702 बहनों ने अपने भाइयों का तिलक किया। बाजारों में भी खासी चहलपहल नजर आई। मिठाई की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखी।
विज्ञापन

जसवंतनगर विधायक व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने फ्रेंडस कॉलोनी पहुंचकर बहन कमला देवी से टीका करवाया। वह एक घंटे तक बहन के घर पर रहे। प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि वह नेता जी के आदर्शों पर चल कर राजनीति करेंगे। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। निकाय चुनाव की तैयारी पर बोले कि इस पर फैसला लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed