फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fertilizer not available for six days

छह दिन से नहीं मिल रही खाद

Tue, 26 Oct 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer not available for six days
भरथना/ताखा। क्रय विक्रय समिति पर 6 दिन से डीएपी नहीं होने से क्षेत्रीय किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नौधना गाड्डव के किसान जिलेदार सिंह ने बताया कि डीएपी नहीं मिलने पर निराश होकर वापस जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगला हरलाल के कमलेश कुमार ने बताया कि आलू आदि फसल में डीएपी की जरूरत है। सेंटर पर डीएपी नहीड्ड होने खासी परेशानी हो रही है। समिति प्रभारी लखन किशोर दुबे ने बताया कि 20 अक्तूबर से सेंटर पर डीएपी नहीं है।
विज्ञापन

डीएपी खाद के लिए उच्चाधिकारियों को डिमांड भेज दी गई है। उधर, ताखा ब्लॉक क्षेत्र में डीएपी की किल्लत से किसानों को लाइनें लगानी पड़ रही है। ऊसराहार स्थिति किसान सेवा सहकारी समिति व संघ पर सैकड़ों की संख्या में सुबह से ही किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि समिति के कर्मचारियों ने ऐसे लोगों को डीएपी वितरण की। किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमसे आधार कार्ड और खतौनी जमा कराए गए।
मंगलवार सुबह वह कागज फटे हुए कूड़ेदान में मिले और किसानों से कह दिया गया डीएपी खत्म हो गई। समिति पर हो रही धांधली का किसानों ने जमकर हंगामा किया।
किसान सेवा सहकारी संघ ऊसराहार में मंगलवार सुबह से ही किसानों का जमावड़ा देखने को मिला। किसानों की भीड़ इतनी हो गई कि कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसानों से कागज जमा किए।
ताखा गांव स्थिति किसान सेवा समिति पर पहले चार दिनों से डीएपी नहीं भेजी गई, जिससे किसानों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इफको केंद्र पर डीएपी की कालाबाजारी हो रही है।
इस बाबत एसडीएम ताखा राजेश वर्मा ने बताया कि डीएपी की मांग ज्यादा है। सप्लाई कम मिल पा रही है। इस वजह से सरकारी केंद्रों पर किसानों की भीड़ हो रही है। जल्द ही डीएपी की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
थाने के घेराव को सतर्क रही पुलिस
ऊसराहार। किसान संगठनों के थाने के घेराव के आह्वान को लेकर ऊसराहार पुलिस ने किसान संगठन जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता को आवास पर नजरबंद कर दिया। प्रदर्शन की भनक लगते ही पहले से ही तैयार पुलिस ने किसान नेता के आवास पर पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया।

गिरफ्तारी देने पर अड़े जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। ऊसराहार किसान सेवा सहकारी समिति पर मनमाने तरीके से किसानों को खाद बांटी गई।
इस मौके पर अश्वनी शाक्य, अरुण यादव, अरुण कुमार, रामू शाक्य, निर्जेश कुमार, मुकेश कुमार, भानू यादव, शिवनाथ सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed