फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   female passenger in the bus lost

बस में महिला यात्री कर हार गयब

Tue, 10 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
female passenger in the bus lost
इटावा। शादी समारोह में शामिल होकर बस से घर लौट रही महिला के गहने पर्स से गायब हो गए। बस कोतवाली थाना क्षेत्र के टीटी चौकी के अंतर्गत यमुना पुल के पास रोककर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा खोजबीन करने पर सभी जेवरात बरामद हो गए।
विज्ञापन

रेखा यादव पत्नी दीपक यादव निवासी दौलपुर बरखा थाना खंगर जनपद फिरोजाबाद शादी समारोह में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के कस्बा रमा गई थीं। मंगलवार को लौटने के लिए वह फूप से मां, चाची व दो बच्चों के साथ इटावा की बस में सवार हुई थीं। तभी बस में उनकी चाची भाग्यश्री ने पर्स की चेन खुली देखकर उन्हें बताया। इस पर रेखा ने पर्स देखा तो उसमें रखे गहने गायब देखकर उनके होश उड़ गए। रेखा देवी ने बताया कि पर्स में चेन, मंगलसूत्र, हार, 6 अंगूठी व कान के झुमके रखे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को यमुना पुल के पास रुकवाया तब भी गहने नहीं मिले। जिसके बाद सभी सवारियों को नीचे उतारकर बस तलाशी और सवारियों की तलाशी ली। बस के अंदर सीट के नीचे हार को छोड़कर अन्य जेवरात मिल गए। बाद में हार भी मिल गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे टीटी चौकी इंचार्ज ने पुलिस कर्मियों के साथ जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक बस यमुना पुल पर खड़ी रही व अन्य सवारियों को भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि किसी ने गहने पार कर दिए थे और तलाशी में पकड़े जाने के डर से उसे बस में फेंक दिए। चौकी इंचार्ज इमरान फरीद ने बताया कि बस के अंदर गायब हुए महिला के सभी गहने मिल गए, जिसके बाद महिला के द्वारा गहने मिलने की बात लिखकर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed