फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Feel the heat of May-June in October

अक्तूबर में मई-जून की गर्मी का अहसास

Sat, 02 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Feel the heat of May-June in October
इटावा। पिछले कई दिनों से बारिश न होने की वजह से भीषण गर्मी का दौर लौट आया है। लोगों को अक्तूबर माह में मई-जून जैसी भीषण गर्मी का अहसास होने से मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। तेज धूप रहने की वजह से अधिकतम तापमान भी दो दिन से 34 डिग्री पर और न्यूनतम 26 डिग्री पर बरकरार है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे तक तेज धूप होने और हवाओं के धीरे चलने की वजह से पेड़ के नीचे बैठे लोग भी गर्मी से बेचैन रहे। अचानक से करीब तीन बजे के बाद काले बादल उमड़ने लगे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

हालांकि, शनिवार को गांधी जयंती की वजह से अवकाश होने से बाजार और दुकानें बंद रहने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। ऐसे में जो लोग निकले वे तेज धूप से बचने के लिए चेहरों को कपड़ों से ढंके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के महीने का आखिरी महीना क्वार है, जिसमें दस दिन बीत चुके हैं। इस दौरान सिर्फ हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम के बारे में जो पूर्वानुमान है, उसके अनुसार बारिश होने के आसार नहीं हैं।
रविवार को मौसम का जो पूर्वानुमान है उसके अनुसार तेज धूप रहने की संभावना जताई जा रही है। यानी भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed