फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fear of corona, cough and cold eye on patients

जिले में फिर सक्रिय की गईं 504 निगरानी समितियां

Mon, 05 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fear of corona, cough and cold eye on patients
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की 504 निगरानी समितियों को फिर सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन

कटेंनमेंट जोन के निर्धारण समेत पूरी तैयारी कर ली गई है। एक केस मिलने पर मरीज के घर को केंद्र मानकर 25 मीटर और एक से अधिक केस मिलने पर 50 मीटर की परिधि को कटेंनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।
बहुमंजिला इमारत में एक केस मिलने पर इमारत के उस तल को कटेंनमेंट जोन घोषित किया जाएगा, जिस तल पर मरीज रहता होगा। एक से अधिक केस मिलने पर पूरी इमारत को कटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शासन की नई गाइड लाइन जारी हो गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कटेंनमेंट जोन में सर्विलांस की गतिविधियों के नोडल अधिकारी होंगे। प्रत्येक पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर बनाया जाएगा, जो अपने अंडर में काम करने वाली टीमों की सूचनाओं को संकलित करके जिला सर्विलांस अधिकारी को मुहैया कराएगा। वह जिले भर की सूचनाओं को जुटाकर राज्य मुख्यालय भेजेंगे।
प्रत्येक टीम के सदस्य अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में दिक्कत आदि लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करके रोगी का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि ब्योरा लेंगे। अंतिम पॉजिटिव केस का सैंपल लेने की तिथि के 14 दिन तक संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन रहेगा।
उसके बाद केस न मिलने पर क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया जाएगा। पूर्व में यदि एक केस पाए जाने पर कोई भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है और उसी क्षेत्र में यदि फिर एक या उसके अधिक केस मिलते हैं, तो उसे कलस्टर माना जाएगा।

प्रत्येक टीम में स्वास्थ्य विभाग, शहरी क्षेत्र में स्थानीय निकाय, ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम विकास या पंचायती और स्थानीय प्रशासन से एक-एक सदस्य मिलाकर तीन सदस्य होंगे।
डीसी इनसेट छोड़ दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed