फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fault in cable stalled

केबिल में फाल्ट से शहर के कई मोहल्लो की बिजली रही गुल

Thu, 06 Aug 2020 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Fault in cable stalled
कुनैरा से आई मुख्य लाइन में गुरुवार सुबह फाल्ट होने से दो फीडरों से बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

इससे शहर के दस से अधिक मोहल्लों के लोग परेशान हुए। कई मोहल्ले ऐसे भी हैं, जहां सरकारी कार्यालयों में भी काम प्रभावित रहा। दोपहर बाद बिजली बहाल हो सकी।
कुनैरा से आने वाली मुख्य लाइन की केबल में फाल्ट हो जाने के कारण गुरुवार की सुबह मैनपुरी फाटक तथा गुरु तेग बहादुर फीडर से बिजली सप्लाई बंद हो गई।
इसके चलते मोहल्ला सिविल लाइन, कंपनी गार्डेन, कमला कालोनी, शिवा कालोनी, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, बजरिया, नौरंगाबाद, चौगुर्जी आदि मोहल्लों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

इस क्षेत्र में कई कार्यालय भी हैं। बिजली गुल हो जाने से इन कार्यालयों में भी कामकाज बाधित रहा। लोग पहले तो बिजली आने का इंतजार करते रहे।
काफी देर तक बिजली न आने पर पता चला कि केबल में फाल्ट है। एसडीओ राहुल यादव ने बताया कि फाल्ट को लेकर तत्काल काम शुरू करा दिया गया। जल्द बिजली सप्लाई बहाल कराई गई। अभी सोमवार को भी इस केबल में फाल्ट आने से कई घंटे तक बिजली गुल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed